पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर की टक्कर से क्रूजर पलटी, नौ घायल

कैंटर की टक्कर से क्रूजर पलटी, नौ घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - सादुलशहर
मूर्ति देवी बीएड कॉलेज के समीप रविवार को सुबह दस बजे सड़क दुर्घटना में नौ जने घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस सेवा 108 से सरकारी अस्पताल लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति के गंभीर चोट होने के कारण श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर को सड़क मार्ग से हटवाकर आवागमन सामान्य किया। सीआई मोहर सिंह पूनिया के अनुसार एक ही परिवार के उक्त लोग क्रूजर में सवार होकर चक नौ टीके से अपने किसी परिजन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए मलोट जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात कैंटर के टकराने से क्रूजर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई, जिसे लोगों की सहायता से सीधी करवाकर यातायात खुलवाया गया। कैंटर चालक कैंटर सहित फरार हो गया। दुर्घटनाग्रस्त क्रूजर के चालक एवं जख्मी लोगों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करवाने के लिखित प्रार्थना पत्र देने के कारण अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।