पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलगाय को बचाते कार पेड़ से भिड़ी, दो युवकों की मौततीन घायल श्रीगंगानगर में भर्ती, भद्रकाली मंदिर

नीलगाय को बचाते कार पेड़ से भिड़ी, दो युवकों की मौततीन घायल श्रीगंगानगर में भर्ती, भद्रकाली मंदिर में माथा टेककर लौट रहे थे युवक, पक्कासारणा के पास हुआ हादसा, अशोक नगर बी में शोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हनुमानगढ़/श्रीगंगानगर
हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर मार्ग पर पक्कासारणा के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई व तीन घायल हो गए। हादसा नीलगाय को बचाते समय हुआ। सभी साथी हनुमानगढ़ में भद्रकाली मंदिर में धोक लगाकर श्रीगंगानगर लौट रहे थे। मृतक सन्नी गांधी ((26)) व अरविंद सोलंकी ((25)), श्रीगंगानगर के अशोकनगर बी की गली नंबर सात के निवासी थे। अरविंद मूलतया श्रीकरणपुर का निवासी था,यहां किराए के मकान में रह रहा था। तीनों घायल सोनू, राजू, बिट्टू उर्फ अशोक भी अशोक नगर बी की गली नंबर सात के निवासी हैं। हादसे के बाद घायलों को श्रीगंगानगर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
शेष - पेज ८
गंभीर चोटें आने की वजह से राजू को परिजन रविवार रात प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहीं बिट्टू को सिविल हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अशोकनगर बी गली नंबर सात ((श्रीगंगानगर)) के सन्नी गांधी, अरविंद सोलंकी , सोनू, राजू, बिट्टू उर्फ अशोक ने 26 जनवरी की छुट्टी होने के चलते भद्रकाली जाने का प्रोग्राम बनाया। सभी दोस्त दोपहर में श्रीगंगानगर से रवाना हुए। रात को लौटते समय पक्कासारणा के पास कार के आगे नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सन्नी व अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। चालक राजू व बिट्टू के सिर में गंभीर चोट आई। सोनू के हाथ व पैर में फ्रेक्चर हो गया। सूचना मिलते ही हनुमानगढ़ के डीएसपी नरेंद्र गोदारा, सदर थाना ((हनुमानगढ़)) प्रभारी महेंद्रसिंह मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से श्रीगंगानगर भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। अरविंद का शव परिजन श्रीकरणपुर ले गए। हादसे के बाद अशोकनगर बी के दो युवकों की मौत का समाचार सुनते ही मोहल्ले में शोक छा गया। लोग यही बात कर रहे थे कि काश दोनों युवक भी हादसे में बच जाते।



अरविंद सोलंकी