पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

कांस्टेबल को टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर.

सदर पुलिस थाने के कांस्टेबल को टक्कर मारकर फरार हुए चालक को पुलिस ने नाकाबंदी के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। घटना के समय 26 जनवरी की दोपहर में कांस्टेबल दलीप कुमार नाथांवाली चौराहे पर जाब्ते के साथ नाकाबंदी की ड्यूटी पर था। पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ की तरफ से आ रही कार के चालक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर दलीप के टक्कर मार दी। खैरियत यह रही कि दलीप के मामूली चोट आई। बाद में पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी चालक विजय कुमार निवासी ख्यालीवाला को गिरफ्तार कर लिया।

घर में घुसकर पीटा



श्रीगंगानगर. घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट के आरोप में सदर पुलिस ने कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होमलैंड सेकंड में रहने वाले अवतारसिंह ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि कॉलोनी में गोरासिंह रहता है, जिसके यहां लड़के व लड़कियों का आना-जाना रहता है, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस बात से रंजिश रखते हुए आरोपी गोरासिंह, गुरमेलसिंह व चार-पांच अन्य ने 30 दिसंबर की रात को घर में घुसकर उससे मारपीट की। हमले में उसके चोटें आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्रार्ड ड्रे पर शराब बेचने का प्रयास करते पकड़ा



श्रीगंगानगर. 26 जनवरी ((ड्राई-डे)) के दिन शराब बेचने का प्रयास रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं जैतसर में कार्रवाई के समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई में 73 देसी पव्वे, 11 अंग्रेजी व चार अधे बरामद हुए है। सेतिया फार्म चौकी पुलिस ने बसंती चौके पर घूम रहे नरेंद्र कुमार को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 36 पव्वे देसी शराब के मिले। इसी प्रकार जैतसर पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को रोका। पुलिस को देख आरोपी मौके पर ही बैग छोड़कर भाग गया। तलाशी में बैग से 37 पव्वे देसी शराब, 11 अंग्रेजी व चार अधे बरामद हुए। दोनों आरोपी ड्राई डे पर शराब बेचने की फिराक में घूम रहे थे।