पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक यात्रा के लिए दो रिजर्वेशन टिकट

एक यात्रा के लिए दो रिजर्वेशन टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर.

श्रीगंगानगर से जयपुर/कोटा का रिजर्वेशन करवाने पर यात्रियों को दो टिकट मिलेगी। रेलवे प्रशासन ट्रेन को अलग-अलग नंबर अलॉट करके यहां से शुरू करने जा रहा है। इस वजह से यात्रियों को रिजर्वेशन फॉर्म भरने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं रिजर्वेशन ऑफिस को एक यात्रा के लिए दो टिकट बनाकर देनी पड़ रही है। फार्म में यात्रियों को पहले श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ जाने वाली ट्रेन का नंबर ((04752)) और हनुमानगढ़ से जयपुर-कोटा ट्रेन के लिए ((22982)) नंबर भरना पड़ता है। वापसी में जयपुर-कोटा से हनुमानगढ़ आने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबर ((22981)) तथा हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर आने वाली इस ट्रेन के लिए नंबर ((04751)) फॉर्म में भरना पड़ता है। ऐसे में यात्री कन्फ्यूज रहते हैं कि फॉर्म में कौनसा ट्रेन नंबर कहां भरना है। सोमवार को इस ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने आए यात्रियों को यह परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को दो अलग-अलग नंबर्स से क्यों चलाया है। यह बात रिजर्वेशन ऑफिस के स्टाफ की भी समझ से परे है। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ ट्रैक का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा। शाम साढ़े चार बजे जयपुर-कोटा ट्रेन को यहां से रवाना किया जाएगा। 21 मार्च तक रोज चलने वाली इस ट्रेन को 62 फेरों की स्वीकृति मिली है। बाद में फेरे बढऩे हैं। ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के आठ, जनरल के छह व दो एसएलआर कोच हंै।

किराया सूची



श्रेणी जयपुर कोटा

स्लीपर 345 415

सेकंड एसी 1270 1540

थर्ड एसी 900 1080

((किराया रुपए में, स्त्रोत रेलवे))

सरायरोहिल्ला ट्रेन में यह दिक्कत

श्रीगंगानगर से हर रोज रात 10.35 बजे चलने वाली सरायरोहिल्ला के रिजर्वेशन में भी यह दिक्कत है। वजह इस ट्रेन को भी रेलवे ने दो नंबर अलॉट कर रखे हंै। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से बीकानेर के लिए ((04731)) तथा बीकानेर से श्रीगंगानगर के लिए ((04732)) नंबर से संचालित होती है। वहीं श्रीगंगानगर से सरायरोहिला जाने के लिए ट्रेन का नंबर ((12456)) तथा वापसी में आते समय ((12455)) नंबर है। इस ट्रेन में रिजर्वेशन के यात्रियों को बीकानेर तथा श्रीगंगानगर तक रास्ते में आने वाले स्टेशन तक के लिए अलग व सरायरोहिल्ला जाने के लिए अलग टिकट रिजर्वेशन ऑफिस से मिलती है।





नगरसंवाददाता - श्रीगंगानगर.

श्रीगंगानगर से जयपुर/कोटा का रिजर्वेशन करवाने पर यात्रियों को दो टिकट मिलेगी। रेलवे प्रशासन ट्रेन को अलग-अलग नंबर अलॉट करके यहां से शुरू करने जा रहा है। इस वजह से यात्रियों को रिजर्वेशन फॉर्म भरने में भी दिक्कत आ रही है। वहीं रिजर्वेशन ऑफिस को एक यात्रा के लिए दो टिकट बनाकर देनी पड़ रही है। फार्म में यात्रियों को पहले श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ जाने वाली ट्रेन का नंबर ((04752)) और हनुमानगढ़ से जयपुर-कोटा ट्रेन के लिए ((22982)) नंबर भरना पड़ता है। वापसी में जयपुर-कोटा से हनुमानगढ़ आने वाले यात्रियों को ट्रेन नंबर ((22981)) तथा हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर आने वाली इस ट्रेन के लिए नंबर ((04751)) फॉर्म में भरना पड़ता है। ऐसे में यात्री कन्फ्यूज रहते हैं कि फॉर्म में कौनसा ट्रेन नंबर कहां भरना है। सोमवार को इस ट्रेन में रिजर्वेशन करवाने आए यात्रियों को यह परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को दो अलग-अलग नंबर्स से क्यों चलाया है। यह बात रिजर्वेशन ऑफिस के स्टाफ की भी समझ से परे है। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ ट्रैक का शुभारंभ 29 जनवरी को होगा। शाम साढ़े चार बजे जयपुर-कोटा ट्रेन को यहां से रवाना किया जाएगा।

॥मार्च के बाद ही ट्रेन का नंबर एक होने की उम्मीद है। -उम्मेदपालसिंह, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, श्रीगंगानगर।