‘साब, मनै पतो है मेरो काम कौनी होसी’
नसं, श्रीगंगानगर।
साब... मनै पतो है मेरे काम कोनी होसी। ई स्यूं पैली भी कई अफसरां नै दरखासां दे चुकयो हूं। कोई सुनवाई कौनी हौवे। ये व्यथा सोमवार को सांसद भरतराम मेघवाल की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र की जनसुनवाई में गांव एक वाई निवासी बुजुर्ग श्योनाथ ने जाहिर की। सांसद ने कई बार श्योनाथ को आश्वस्त किया कि आपकी सुनवाई और काम दोनों ही होंगे। खेत का रास्ता बंद होने की शिकायत लेकर आए श्योनाथ ने कहा कि मैं परिवाद देकर थक गया हूं। कोई सुनता ही नहीं।
सुनवाई के दौरान राजस्थान ग्रामीण जनता जल योजना के कर्मचारियों ने उन्हें तीन वर्ष से मानदेय नहीं मिलने, खाद्य सुरक्षा लाभ नहीं मिलने, बिजली कनेक्शन नहीं मिलने, गुरु की ढाणी गांव में आरयूबी सही नहीं होने और फाटक बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी होने सहित 25 परिवाद मिले।
‘एमपी साहब दर्शन नहीं हुए’
जनसुनवाई के दौरान अरायण गांव के कुछ ग्रामीण आए। नमस्कार करने के बाद ग्रामीणों में शामिल एक ने कहा कि एमपी साहब आपके कभी दर्शन नहीं हुए। तब सांसद ने कहा कि अरायण पन्नू जी ((पूर्व सांसद शंकर पन्नू)) का गांव है। मैं तो तीन-चार बार आया हूं। तब एक ग्रामीण बोला-इलेक्शन में आए होंगे। इसके साथ ही एक ग्रामीण ने पर्ची देते हुए कहा कि बच्चा बैंक में है। ट्रांसफर करवा दो।

श्रीगंगानगर - साब... मनै पतो है मेरे काम कोनी होसी। ई स्यूं पैली भी कई अफसरां नै दरखासां दे चुकयो हूं। कोई सुनवाई कौनी हौवे। ये व्यथा सोमवार को सांसद भरतराम मेघवाल की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र की जनसुनवाई में गांव एक वाई निवासी बुजुर्ग श्योनाथ ने जाहिर की। सांसद ने कई बार श्योनाथ को आश्वस्त किया कि आपकी सुनवाई और काम दोनों ही होंगे। खेत का रास्ता बंद होने की शिकायत लेकर आए श्योनाथ ने कहा कि मैं परिवाद देकर थक गया हूं। कोई सुनता ही नहीं।
सुनवाई के दौरान राजस्थान ग्रामीण जनता जल योजना के कर्मचारियों ने उन्हें तीन वर्ष से मानदेय नहीं मिलने, खाद्य सुरक्षा लाभ नहीं मिलने, बिजली कनेक्शन नहीं मिलने, गुरु की ढाणी गांव में आरयूबी सही नहीं होने और फाटक बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी होने सहित 25 परिवाद मिले।
श्रीगंगानगर. राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केंद्र में जनसुनवाई करते सांसद भरत मेघवाल।