एएसआई साधूसिंह को मिलेगा पुलिस मैडल
श्रीगंगानगर - जिला पुलिस की विशेष शाखा प्रभारी एएसआई साधूसिंह को पुलिस महकमे में बेहतर सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा राष्ट्रपति ने 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में की। एएसआई साधूसिंह को यह सम्मान मुख्यमंत्री की ओर से 15 अगस्त १४ को जयपुर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। साधूसिंह 33 साल से पुलिस में सेवाएं दे रहे हंै। पुलिस महकमे में उनकी भर्ती वर्ष 1981 में बीकानेर में कांस्टेबल के तौर पर हुई। फिर हेडकांस्टेबल और बाद में पदोन्नति पाकर वह एएसआई बने।