तापमान में इजाफा सर्दी से मिली राहत
श्रीगंगानगर। कोहरा प्रभावहीन होने और उत्तरी हवाएं थमने से अब मौसम सामान्य होने लगा है। मंगलवार को तापमान में फिर इजाफा हुआ। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में असरदार धूप ने लोगों को सुकून का अहसास कराया। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर शहर में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हवा में नमी सुबह 90 प्रतिशत और शाम को 50 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में धुंध होने की संभावना है। मंगलवार सुबह सुबह आसमान साफ होने से धूप खिली।
इससे सर्दी बेअसर हो गई। दोपहर में तीखी धूप रही। इसके बाद शाम को बादलवाही होने से वातावरण में थोड़ी ठंड हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस था।
मौसमी बीमारियों के रोगी घटे
किस रोग के कितने रोगी आए
स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 5 से 11 जनवरी तक ज्यादा ठंड होने की वजह से जिले में बुखार के 1187 रोगी सामने आए थे जबकि पिछले सप्ताह ((12 से 18 जनवरी)) तक 930 रोगी ही आए। यानी बुखार के रोगियों की संख्या घटी है। मेडिकल विभाग के डॉ. रविंद्र गोदारा ने बताया कि जब ठंड ज्यादा थी, तब ओपीडी में रोजाना करीब सवा चार सौ से साढ़े चार सौ तक मरीजों का चेकअप होता था। अब ओपीडी में कमी आई है। करीब सवा तीन सौ रोगी आ रहे हैं। इनमें 100 सामान्य खांसी और जुकाम के होते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार फरवरी के बाद गर्मी बढऩे पर मलेरिया, पीलिया और उल्टी-दस्त के रोगी बढ़ सकते हैं।
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
क्षेत्र में धूप खिलने और आसमान साफ रहने से अब मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम हो गया है। इसके चलते जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। अस्पताल के डॉक्टर्स के अनुसार मौसम सामान्य होने की वजह से रोगी कम हुए हैं। गत सप्ताह पीलिया, मलेरिया व डेंगू के रोगी नहीं मिले थे। अस्पताल में अब सिर्फ सामान्य खांसी, बुखार के ही रोगी आ रहे हैं।