पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवर फ्लो हुई ए माइनर पदमपुर रोड पर पसरा पानी

ओवर फ्लो हुई ए माइनर पदमपुर रोड पर पसरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, श्रीगंगानगर।

सोमवार रात को शहर में ऊधमसिंह चौक के बाद ए माइनर का कच्चा पोर्शन ओवर फ्लो हो गया। इससे ऊधमसिंह चौक से कोढिय़ावाली पुलिया तक ए माइनर पर पानी पसर गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। आए दिन माइनर ओवर फ्लो होने से लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार साधुवाली हेड पर पौंड लेवल बढऩे की वजह से माइनर ओवरफ्लो हुई थी। जेईएन अतुल शर्मा के अनुसार पानी कम करवाकर ओवर फ्लो होकर सड़क पर आ रहा पानी रोका गया। माइनर किनारे रहने वाले रमेश कुमार के अनुसार जब भी माइनर में पानी छोड़ा जाता है तो उन्हें परेशानी होती है। पानी उनके घरों तक आ जाता है। दुकानदार राजकुमार सैनी के अनुसार सप्ताह में एक बार पानी सड़क पर आ जाता है। इससे बाइक सवार लोगों का फिसलकर गिरना आम बात है। सोमवार रात को भी एक दंपती के फिसलने से चोटें लगीं।

माइनर पूरा पक्का बनने से होगा समस्या का समाधान:

जेईएन अतुल शर्मा के अनुसार ए माइनर शहर में 12.210 आरडी लंबी है। इसकी लाइनिंग हो रही है। माइनर को कवर किया जा रहा है। करीब साढ़े तीन आरडी लंबा पोर्शन फिलहाल कच्चा है। पक्के का बैड लेवल ऊंचा और कच्चे पोर्शन में मिट्टी जमा हो जाती है। इसी वजह से माइनर ओवरफ्लो हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार अप्रैल की बंदी में माइनर पक्का हो जाएगा। तब ओवरफ्लो होने की समस्या नहीं रहेगी।







माइनर पूरा पक्का बनने से होगा समस्या का समाधान

जेईएन अतुल शर्मा के अनुसार ए माइनर शहर में 12.210 आरडी लंबी है। इसकी लाइनिंग हो रही है। माइनर को कवर किया जा रहा है। करीब साढ़े तीन आरडी लंबा पोर्शन फिलहाल कच्चा है। पक्के का बैड लेवल ऊंचा और कच्चे पोर्शन में मिट्टी जमा हो जाती है। इसी वजह से माइनर ओवरफ्लो हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार अप्रैल की बंदी में माइनर पक्का हो जाएगा। तब ओवरफ्लो होने की समस्या नहीं रहेगी।

श्रीगंगानगर. सोमवार रात को शहर में ऊधमसिंह चौक के बाद ए माइनर का कच्चा पोर्शन ओवर फ्लो हो गया। इससे ऊधमसिंह चौक से कोढिय़ावाली पुलिया तक ए माइनर पर पानी पसर गया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। आए दिन माइनर ओवर फ्लो होने से लोगों की परेशानी बढऩे लगी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार साधुवाली हेड पर पौंड लेवल बढऩे की वजह से माइनर ओवरफ्लो हुई थी। जेईएन अतुल शर्मा के अनुसार पानी कम करवाकर ओवर फ्लो होकर सड़क पर आ रहा पानी रोका गया। माइनर किनारे रहने वाले रमेश कुमार के अनुसार जब भी माइनर में पानी छोड़ा जाता है तो उन्हें परेशानी होती है। पानी उनके घरों तक आ जाता है। दुकानदार राजकुमार सैनी के अनुसार सप्ताह में एक बार पानी सड़क पर आ जाता है। इससे बाइक सवार लोगों का फिसलकर गिरना आम बात है। सोमवार रात को भी एक दंपती के फिसलने से चोटें लगीं।

आए दिन माइनर ओवरफ्लो होने से राहगीर हो रहे परेशान