पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाकाबंदी के दौरान पकड़े ग्वार चोरी के आरोपीमजदूर के शोर मचाने पर भाग गए थे आरोपी युवक, सीसीटीवी क

नाकाबंदी के दौरान पकड़े ग्वार चोरी के आरोपीमजदूर के शोर मचाने पर भाग गए थे आरोपी युवक, सीसीटीवी कैमरे में नजर आए थे बाइक के नंबरमजदूर के शोर मचाने पर भाग गए थे आरोपी युवक, सीसीटीवी कैमरे...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. नई धानमंडी की दुकान के बाहर से 15 जनवरी की रात में ग्वार की बोरी चुराने के दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान पकड़ लिया। आरोपियों की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तब से पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी थी। पहले बोरी चुराने के बाद आरोपी जब दूसरी बोरी ग्वार की लेने आए तो मजदूर ने शोर मचाया, तब दोनों युवक वहां से भाग निकले थे। सेतिया फार्म पुलिस चौकी के इंचार्ज सुंदरमल ने बताया कि ब्लॉक एरिया के भवनीतसिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 15 जनवरी की रात में दो युवक दुकान के बाहर से ग्वार की एक बोरी चोरी कर ले गए। चोरी का पता अगले दिन सुबह ग्वार की बोरियां काउंट करने पर पता चला। फिर मजदूरों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो संदिग्ध युवक बाइक पर भागते हुए देखे। बाद में पुलिस ने बाइक के नंबर डीटीओ से तस्दीक करवाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को नाकाबंदी के दौरान बाइक को बसंती चौक के समीप पकड़ लिया गया। युवकों की पहचान डूंगर कॉलोनी के विनयकुमार व अशोक नगर बी के विकास कुमार के रूप में हुई।