पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव: कांग्रेसी फीडबैक देने जयपुर रवाना, भाजपा ने की तैयारियां

लोकसभा चुनाव: कांग्रेसी फीडबैक देने जयपुर रवाना, भाजपा ने की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, श्रीगंगानगर।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों लिए फीडबैक लेने का अभियान कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। फीडबैक देने के लिए कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मंगलवार रात को जयपुर रवाना हो चुके हैं। बुधवार और गुरुवार को फीडबैक सम्मेलन होंगे। वहीं भाजपा ने टारगेट-25 का फीडबैक लेने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी गुरुदास कामत व अन्य पदाधिकारी बुधवार को पंचायती राज निकायों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेंगे। इसमें चुनाव की तैयारियों और संभावित प्रत्याशियों के बारे में पूछा जाएगा। गुरुवार को शहरी निकायों के प्रतिनिधियों से यह फीडबैक लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा व नगरपरिषद के सभापति जगदीश जांदू के अनुसार फीडबैक लेने का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के परिणाम से निरुत्साहित हुए जनप्रतिनिधियों को उत्साहित करना और भाजपा का टारगेट-25 तोडऩा है।

विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद भाजपा की बैठकें

बुधवार को विधानसभा सत्र खत्म हो जाएगा। इसके बाद भाजपा 30 व 31 जनवरी को मंडल स्तर पर बैठकें कर लोकसभा चुनाव के लिए संसदीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा करेगी। इसके बाद 11 से 18 फरवरी तक घर-घर जाकर ‘एक वोट-एक नोट’ मांगने का अभियान चलाया जाएगा। जिला महामंत्री आत्माराम तरड़ ने बताया कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में जयपुर में पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इसमें दावेदारों के तीन-तीन दावेदारों के नाम लिए जाएंगे।

नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर