पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण, रिकॉर्ड की जांच शुरू

चार अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण, रिकॉर्ड की जांच शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
शहर के चार अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का प्रशासनिक टीम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। चारों जगह से रिकॉर्ड कब्जे में लेकर विभाग ने उनकी जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस पर तहसीलदार ताराचंद वर्मा ने मंगलवार को लालगढिय़ा अस्पताल, साहिल अल्ट्रासाउंड सेंटर्स, गंगाराम बंसल न्यूरो सर्जिकल एंड सिटी स्कैन तथा आस्था किडनी व जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेंटर्स का निरीक्षण किया। चारों जगह रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। रिकॉर्ड की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गंगाराम बंसल व आस्था अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड नहीं होता। बाकी दोनों सेंटर्स पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की बात सामने आई है। तहसीलदार वर्मा ने बताया कि रिकॉर्ड की जांच जारी है, जांच पूरी होने के बाद ही कमियों का पता लग पाएगा।