पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर-हिंदुमलकोट मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस में किराया अधिक वसूलने व सवारियां नहीं बैठाने को लेकर मंगलवार सुबह फतूही गांव में विवाद हो गया। गुस्साए ग्रामीणों-छात्रों ने चालक से मारपीट करते हुए बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस के शीशे टूट गए।
बस सवार एक युवती के चोट लगने पर उपचार के लिए उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बस मालिक/चालक ने चार नामजद सहित 10-15 अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट और तोडफ़ोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार हिंदुमलकोट से सुबह साढ़े नौ बजे चालक साहबसिंह बस लेकर फतूही पहुंचा तो सवारियां अधिक होने के चलते उसने यात्रियों से अधिक किराया मांगा। साथ ही स्टैंड पर खड़ी सवारियों को बस में बिठाने से मना कर दिया। इस पर धर्मवीर जांदू, आत्माराम, साहबराम, गगन व उसके साथी आक्रोशित हो गए।
साहब सिंह ने आरोप लगाया कि इन सभी ने उससे एकराय होकर मारपीट की और जातिसूचक गालियां बकीं। बाद में आरोपियों ने बस पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। इससे कर्मजीत नामक युवती के चोट लग गई। मामला बढ़ता देख सभी सवारियां बस से नीचे उतर गईं और पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी मौके से भाग गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.