पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉट दिखाने के बहाने नकदी लूटने वाले गिरफ्तार

प्लॉट दिखाने के बहाने नकदी लूटने वाले गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. हरियाणा के व्यक्ति को श्रीगंगानगर में सस्ता प्लॉट दिलाने का लालच देकर एक लाख 15 हजार रुपए व मोबाइल लूटने के आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। आरोपी लूटे गए मोबाइल में सिम डालने के कारण पुलिस की पकड़ में आ गए। पुलिस ने बताया आरोपी राजेंद्रसिंह उर्फ राजू व उसके भाई महेंद्रसिंह निवासी एक जी ढाणी खाटलबाना की हरियाणा के अमृतपाल अग्रवाल से जान-पहचान थी। आरोपियों ने अमृतपाल को श्रीगंगानगर में सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा दिया और कहा कि यहां जमीन के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। लालच में आकर अमृतपाल गत वर्ष 12 नवंबर को बस में सवार होकर श्रीगंगानगर आ गया। आरोपी राजेंद्रसिंह ने अमृतपाल को बसंती विहार के आसपास में कई खाली प्लॉट दिखाए। इस दौरान उसका भाई महेंद्र, खाटा के करनैलसिंह व 500 एलएनपी का सुक्खासिंह पहले से वहां मौजूद थे। आरोपियों ने एक राय होकर अग्रवाल पर हमला बोल दिया और मारपीट कर एक लाख 15 हजार रुपए, मोबाइल व पर्स छीनकर ले गए। पुलिस अब इस लूट की वारदात के दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।