- Hindi News
- मारपीट कर नकदी, मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
मारपीट कर नकदी, मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
श्रीगंगानगर. ट्रेन में मारपीट कर मोबाइल, नकदी छीनने के मामले के सात साल से फरार चल रहे आरोपी को जीआरपी ने सोमवार को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमरजीतसिंह निवासी जैतसर घटना के बाद से फरार था। उसे पुलिस ने मंगलवार सुबह बीकानेर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वारदात में शामिल दो अन्य सदस्य पहले ही सजा काट चुके हैं।
जीआरपी हेड कांस्टेबल डालूराम ने बताया कि २ एफएफ बी ((गजसिंहपुर)) का नाजमसिंह 20 जुलाई ०७ को सूरतगढ़-पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी आरोपी दो अन्य साथियों के साथ आया और सभी ने उससे मारपीट की। जाते समय आरोपी उसकी जेब से 25 सौ रुपए, ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल भी निकाल ले गए। घटना के बाद से आरोपी अमरजीतसिंह फरार हो गया। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हरिद्वार के अलखनंदा घाट के पास वेश बदलकर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।