पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकाबू ट्रैक्टर ने फिर उखाड़े बिजली के पोल

बेकाबू ट्रैक्टर ने फिर उखाड़े बिजली के पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने का खमियाजा बुधवार को एक बार फिर शहर के लोगों और बिजली विभाग को उठाना पड़ा। अग्रसेन नगर-2 में मंगलवार को ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना के बाद लोगों के घरों की विद्युत आपूर्ति शुरू भी नहीं हो पाई थी कि बुधवार को सिविल लाइंस इलाके में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने तेज गति में बिजली के तीन पोल उखाड़ दिए। पोल उखड़ जाने के कारण आसपास के लगभग 150 घरों की बिजली तीन घंटे तक ठप रही।
आसपास के लोगों के मुताबिक बेहद तेज गति से चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर में बिजली के तार फंस गए। लेकिन चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसकी गति और बढ़ा दी जिसके कारण बिजली के तीन खंभे और एक डिब्बी उखड़ कर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। जमीन पर पड़े टूटे तारों से स्पार्किंग होते देख लोगों ने आनन-फानन में संबंधित सब-स्टेशन पर घटना की जानकारी दी। जिसकी वजह से आसपास की तीन गलियों के लगभग 150 घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। करीब 3 घंटे के बाद बिजली सप्लाई चालू की जा सकी।
60 हजार का नुकसान आज होगी एफआईआर
पावर हाउस गेट बिजली घर के जेईएन मंजीत सैनी ने बताया कि इस घटना से लगभग 60 हजार का नुकसान हुआ है। ट्रैक्टर ट्राली मालिक व चालक की जानकारी नहीं हो पाई है। गुरुवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।




अग्रसेन नगर में 26 घंटे बाद 150 घरों को मिली बिजली

मंगलवार को अग्रसेन नगर-2 में सरसों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से हुई दुर्घटना के 26 घंटे बाद बुधवार करीब 2 बजे 150 घरों में बिजली आई। दुर्घटना में खंभा टूटने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर जमीन पर गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। चहल चौक के जेईएन पुनीत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के मालिक श्यामलाल अग्रवाल से नुकसान की भरपाई की एवज में 22,500 रुपए वसूल किए गए हैं।

श्रीगंगानगर. भगतसिंह चौक के पास सिविल लाइन रोड पर गन्ने की भरी टै्रक्टर-ट्रॉली क ी टक्कर से टूटे विद्युत पोल।