- Hindi News
- छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
श्रीगंगानगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ((एनएसयूआई)) की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को एनएसयूआई श्रीगंगानगर की ओर से डॉ. बीआर अम्बेडकर कॉलेज में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों को एकजुट करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प लिया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर जसलेरा ने बताया कि इस अभियान के तहत 30 जनवरी को शहीद दिवस पर डॉ. बीआर अम्बेडकर महाविद्यालय गेट पर एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर जसलेरा, एनएसयूआई प्रभारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री भूपेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश डाबला, सुरेंद्र भद्रवाल, हेमंत रासरानियां, मनजीत नायक सहित कई एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्रीगंगानगर। मां बुधवार को चौ. बल्लूराम गोदारा गल्र्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधकर लोगों का मन तो मोहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से शुरू हुई। धूमधाम से मने वार्षिकोत्सव में मुख्यअतिथि ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। वहीं मतदाता प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए छात्राओं के प्रयास पर मुख्यअतिथि जिला कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर से शाबाशी के साथ ही प्रमाण पत्र भी हासिल किए। कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने अपने उद्बोधन में जहां छात्राओं को शिक्षा, संस्कार, चरित्र, सामाजिक ज्ञान की विशेषता बताई। वहीं अहंकार को वर्तमान में शिक्षित समाज का अभिशाप बताते हुए भविष्य में सफल होने पर उससे दूर रहने की भी सलाह दी। इसके अलावा छात्राओं को बताया कि समय, धन और ऊर्जा सबके पास सीमित होता है इसलिए इसका उपयोग सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए क्योंकि भविष्य में आपकी दशा और दिशा यही तीनों चीजें तय करती हैं। इससे पूर्व मुख्यअतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. एमएम अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि व समाजसेवी सुभाष गोदारा व एनएसयूआई प्रभारी भूपेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। प्राचार्य एमएम अग्रवाल ने महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. इंद्रा सहारण व डॉ. कमलजीत मान ने किया।
ये छात्राएं हुईं सम्मानित : बेस्ट आउटगोइंग छात्रा- प्रियंका बिश्नोई, सर्वश्रेष्ठ वक्ता- सरोज, सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना- शिल्पा सुदेरा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- पूनम, बेस्ट सिंगर- शालू, बेस्ट हॉस्टलर- शर्मिला, बेस्ट रेंजर्स- प्रियंका, मंजू भादू, सिमरन व बेस्ट एनएसएस कार्यकर्ता- इंदुबाला, प्रियंका व डाली को मिला। इसके अलावा छात्रासंघ अध्यक्षा संजू स्वामी व अन्य पदाधिकारियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए।