पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआरएस को मिला सर्वश्रेष्ठ इकाई का अवार्ड

एआरएस को मिला सर्वश्रेष्ठ इकाई का अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी केशवानंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बीकानेर ने स्थानीय कृषि अनुसंधान केंद्र ((एआरएस)) को विश्वविद्यालय की वर्ष 2013 की सर्वश्रेष्ठ इकाई का अवार्ड दिया गया। एआरएस के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बीएस यादव व प्रजनक डॉ. विजय प्रकाश ने प्रमाण पत्र व शील्ड को प्राप्त किया।
बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यादव ने बताया कि वर्ष 2013 में एआरएस पर देसी चना की दो जीएनजी 1958 ((मरूधर)), काबुली चने की जीएनजी 1969 ((त्रिवेणी)) व देसी कपास की किस्म आरजी-542 इजाद की। उत्पादन के लिहाज से तीनों किस्में अव्वल रहीं। कपास की किस्म की रूई की क्वालिटी अन्य किस्मों से बेहतर है और देरी से चुनाई करने पर नीचे नहीं गिरती।
डॉ. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एआरएस ने विभिन्न किस्मों की 43 किस्में इजाद कीं हैं। वर्ष 2012 में यहां किन्नू पर विकसित की सिंचाई पद्धति को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ((आईसीएआर))ने उत्तर भारत की श्रेष्ठ पद्धति घोषित की। इसका परीक्षण लुधियाना में हुआ था। आईसीएआर ने 2011-13 में यहां की सरसों परियोजना व 2012-13 में चना परियोजना को श्रेष्ठ करार दिया गया।