पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम कथामृत कार्यक्रम का बीच में ही हुआ समापन

श्रीराम कथामृत कार्यक्रम का बीच में ही हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजित श्रीराम कथामृत कार्यक्रम को चार दिन बाद ही बंद कर दिया गया। 25 से 31 जनवरी के लिए गोपीराम गोयल की बगीची में आयोजित कार्यक्रम में जागृति संस्थान की साध्वी त्रिपदा भारती द्वारा प्रभु राम की कथा सात दिनों के लिए प्रस्तावित थी। संस्थान की एक अन्य साध्वी सुखधामा भारती ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के गुरु आशुतोष महाराज ने बुधवार सुबह ही पंजाब स्थित नूरमहल में अतिआवश्यक साधना करने के लिए बुला लिया। इस कारण कथामृत कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। भविष्य में जल्द ही पुन: श्रीराम कथामृत कार्यक्रम किया जाएगा। इधर पूर्व सूचना न होने से शहर ही नहीं जिले के कई श्रद्धालु कथामृत का पान करने के लिए गोपीराम गोयल की बगीची में पहुंचे। लेकिन वहां कार्यक्रम निरस्त होने का पता चलने पर वे निराश होकर वापस लौट गए।