पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर एक्सप्रेस का समय कम कराने का करेंगे प्रयास

बीकानेर एक्सप्रेस का समय कम कराने का करेंगे प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर-बीकानेर के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलने वाली बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन को कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास जारी है। इसके लिए सरायरोहिल्ला के समय में परिवर्तन करना होगा। संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को बनाकर भेज दिया है, क्योंकि ट्रेन का संचालन 31 मार्च तक करने का ऐलान हो चुका है। हां यात्रियों का रुझान बढऩे पर ही इस ट्रेन को नियमित किया जाएगा। यह बात डीआरएम मंजू गुप्ता ने बुधवार को ‘भास्कर’ से हुई बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन सुबह 7.50 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ होते हुए दोपहर 1.30 बजे बीकानेर पहुंचती है। वहां से 4.05 बजे रवाना होकर रात 10.15 बजे श्रीगंगानगर आती है। यहां से रात में 10.25 बजे सरायरोहिल्ला के लिए रवाना होती है। सरायरोहिल्ला 26 जनवरी से नियमित हो चुकी है। रेलवे बोर्ड को अब प्रस्ताव में बीकानेर स्पेशल को सुबह छह बजे यहां से चलाकर पांच घंटे में गंतव्य तक पहुंचाने का सुझाव दिया है ताकि शाम को यह ट्रेन पांच बजे बीकानेर से चलकर दस बजे श्रीगंगानगर पहुंच सके। तब इस ट्रेन का उपयोग यात्री इंटरसिटी की तर्ज पर कर पाएंगे। अब तक की रिपोर्ट में मालूम चला है कि समय की वजह से यात्रियों का रुझान इस ट्रेन के प्रति नहीं है। समय बदलने की मंजूरी मिलने के बाद अगर ट्रेन कामयाब हुई तो इस ट्रेन को नियमित कर दिया जाएगा।



बीकानेर-बांद्रा ट्रेन का संचालन संभव नहीं



बीकानेर बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन श्रीगंगानगर से संभव नहीं है। क्योंकि इस ट्रेन को यहां पर मेंटेनेंस नहीं मिल सकती है। समय के अभाव की वजह से यह संभव नहीं है, इसलिए उक्त ट्रेन को यहां तक नहीं बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में अगर कई बदलाव और हो गए तो भले ही यह ट्रेन श्रीगंगानगर से संचालित हो सकती है, लेकिन उम्मीद कम है।

निर्माण कार्यों का लिया जायजा

डीआरएम गुप्ता सहित बीकानेर से आए अन्य अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे फुट ओवरब्रिज व निर्माणाधीन वेटिंग हॉल सहित अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लिया। संबंधित ठेकेदार को दोनों कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के कहा। वहीं हनुमानगढ़ व सूरतगढ़ ट्रैक पर चल रहे आरयूबी के कार्यों को तेजी से करने की हिदायत दी ताकि ट्रैक पर बार-बार ब्लॉक न लेना पड़ा।