पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू, कोटा एक्सप्रेस हुई रवाना

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू, कोटा एक्सप्रेस हुई रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ब्रॉडगेज ट्रैक पर पहली बार जयपुर-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। प्लेटफार्म नंबर एक से बुधवार शाम 4.30 बजे ट्रेन श्रीगंगानगर से रवाना होने के साथ ही दोनों जिलों के लोगों को वह खुशी मिली जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सांसद भरतराम मेघवाल, बीकानेर मंडल की डीआरएम मंजू गुप्ता ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैक शुरू होने से श्रीगंगानगर और सादुलशहर प्रदेश के कई शहरों से रेलसेवा से सीधे जुड़ गए हैं। फरवरी के पहले पखवाड़े में इसी ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन शुरू होना भी प्रस्तावित है। इससे पहले श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के बीच मीटरगेज लाइन थी। मीटरगेज लाइन पर 28 फरवरी, 2012 को अंतिम बार पैसेंजर ट्रेन चली थी। ((विस्तृत समाचार पेज २ पर))



29 जनवरी 2014

28 फरवरी 2012

:23 माह बाद मीटरगेज की जगह ब्रॉडगेज ट्रेन चली

हनुमानगढ़-सादुलशहर-श्रीगंगानगर रेल सेवा से फिर जुड़े