- Hindi News
- जयपुर के लिए रोडवेज की रात्रिकालीन बस सर्विस कल सेहनुमानगढ़, रावतसर होते हुए सुबह छह बजे जयपुर पह
जयपुर के लिए रोडवेज की रात्रिकालीन बस सर्विस कल सेहनुमानगढ़, रावतसर होते हुए सुबह छह बजे जयपुर पहुंचेगीश्रीगंगानगर-!- जिला मुख्यालय से जयपुर के लिए रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा शनिवार...
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर.
<ह्यश्चड्डठ्ठ ह्यह्ल4द्यद्ग="\\\"\\\"">स्जिला मुख्यालय से जयपुर के लिए रोडवेज की रात्रिकालीन बस सेवा शनिवार से शुरू होगी। रात के समय में जयपुर के लिए लंबे समय बाद कोई बस सेवा शुरू हो रही है। टू बाई टू की सिल्वर लाइन बस रोडवेज डिपो को काफी पहले ही अलॉट हो गई थी, लेकिन टाइमिंग तय नहीं होने के चलते बस को शुरू नहीं किया जा रहा था। श्रीगंगानगर आगार प्रबंधक सुखराम कड़वासरा ने बताया कि जयपुर के लिए बस श्रीगंगानगर से शाम साढ़े सात बजे रवाना होगी, जो हनुमानगढ़, रावतसर, पल्लू, सरदारशहर, रतनगढ़, फतेहपुर, सीकर होते हुए सुबह छह बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में रात नौ बजे जयपुर से चलकर इसी मार्ग से सुबह आठ बजे श्रीगंगानगर लौटेगी। इस एक्सप्रेस बस में 42 जनों की सिटिंग कैपेसिटी है। 465 किमी का यह सफर बस करीब 11 घंटे में पूरा करेगी। बस में जयपुर तक सफर करने के लिए यात्रियों को 371 रुपए किराया देना होगा।
जयपुर के लिए दिन में हैं 11 बसें
श्रीगंगानगर से जयपुर के लिए दिन में 11 बसें अलग-अलग डिपो की रवाना होती हैं। पहली बस सुबह 4.25 बजे चलती है, जो कोटा तक जाती है। फिर 6.10, 7.00, 7.56, 8.20, 9.00, 9.42, दोपहर 11.40, 12.10, 1.30, अपरान्ह 3.30 बजे रवाना होती है। गौरतलब है कि पांच-छह साल पहले रोडवेज ने जयपुर के लिए स्लीपर, टू बाई टू बस व एसी बस सर्विस चलाई थी। मगर किराया अधिक होने के चलते प्राइवेट बस ऑपरेटर्स की वजह से वह कामयाब नहीं हो पाई। यह जयपुर पहुंचने में समय भी अधिक लेती थी। वर्तमान में भी प्राइवेट बस यात्रियों को कम किराए में जयपुर तक ले जा रही है। समय की भी बचत होती है।
ह्यश्चड्डठ्ठ>