विशेष चश्मे के साथ पढ़ें 3-डी भास्कर
श्रीगंगानगर। हर बार की तरह आपके पसंदीदा समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ ने एक बार फिर अपने पाठकों के लिए कुछ नया किया है। रोजाना के तरीकों से हटकर कुछ नया करने के लिए एक और प्रयोग में शुक्रवार को पाठकों को ‘3-डी भास्कर’ पढऩे का मौका मिलेगा। 3-डी भास्कर एक ऐसा अद्भुत अखबार होगा, जिसे 3-डी चश्मे से ही पढ़ा जा सकेगा। यही नहीं चश्मा लेने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। आपका भास्कर चश्मे को अखबार के साथ ही मुहैया करा रहा है। चार पन्नों के विशेष 3-डी भास्कर के लिए आपको कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा।
((पेज २ भी पढ़ें))