पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतूही आश्रम की कन्या का विवाह 4 को

फतूही आश्रम की कन्या का विवाह 4 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. फतूही आश्रम निवासी नीता का विवाह महियांवाली निवासी रमेश टाक के साथ होगा। विवाह कार्यक्रम 4 फरवरी को फतूही आश्रम में सुबह 11.20 बजे आयोजित होगा। वैदिक कन्या गुरुकुल विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. ओपी गोयल ने बताया कि आश्रम में पली-बढ़ी किसी कन्या का यह पहला विवाह है।
एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ((एनएसयूआई)) की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबित छह विधेयकों को पारित कराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन किया। डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज में भूख हड़ताल व सांकेतिक धरने के दौरान एनएसयूआई अध्यक्ष गुलाम सरवर जसलेरा ने बताया कि शुक्रवार को सांसद भरतराम मेघवाल को रिपोर्ट व मांगों के संबंध में एक पत्र दिया जाएगा। साथ ही कहा कि लोकसभा व राज्यसभा में छह विधेयकों के पास न होने की स्थिति में एनएसयूआई व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगा। इन छह विधेयकों में न्यायिक मानक व जवाबदेही विधेयक 2010, भ्रष्टाचार की रोकथाम ((संशोधन)) विधेयक 2013, सार्वजनिक खरीद विधेयक 2012 आदि शामिल हैं।