कस्टमर सेल्स प्वाइंट का उद्घाटन
श्रीगंगानगर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीरबल चौक की शॉप संख्या एक में स्थापित सीएसपी ((कस्टमर सेल्स प्वाइंट)) का उद्घाटन गुरुवार दोपहर विनोद गुप्ता ((श्री ट्रैक्टर वाले)) ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने शहर की इस नई उपलब्धि पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक एमएस सक्सेना को बधाई देते हुए सेंटर की सफलता की कामना की। एमएस सक्सेना ने बताया कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुलने वाले सीएसपी में एक बार में दस हजार रुपए तक जमा हो सकेंगे। यह प्वाइंट रोजाना के अलावा रविवार को भी खुला रहेगा। यहां राशि जमा होते ही सीधे खाते में जमा होगी तथा इसका एसएमएस भी तुरंत मोबाइल पर आ जाएगा। यह सीएसपी शहर का पहला व एकमात्र 12 घंटे नियमित चलने वाला सीएसपी होगा। साथ ही यहां जमा राशि का बैंक स्वयं जिम्मेदार होगा।