पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान उठाया

दुकानों के बाहर सड़क पर रखा सामान उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
सड़कों पर बेतरतीब तरीके से सामान रख रास्ता जाम करने वाले दुकानदारों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार की शाम कार्रवाई की। संतोषी माता मंदिर रोड व दुर्गा मंदिर एरिया में सड़कों पर रखे सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। ट्रैफिक पुलिस दो टैम्पो भरकर सामान को ट्रैफिक पुलिस थाने ले गई। कार्रवाई के समय संतोषी माता मंदिर रोड के दुकानदारों व पुलिसकर्मियों में काफी कहासुनी हुई। माहौल बिगड़ता देख कोतवाली पुलिस को भी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया। सूत्रों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने शाम को मटका चौक से संतोषी माता मंदिर तक स्कूटर व बाइक की मरम्मत व स्पेयर पाट्र्स बेचने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इसमें हेलमेट, टायर, अलॉय व्हील, सहित अन्य सामान शामिल हैं। उक्त मार्ग पर फैले अतिक्रमण से आए दिन लोगों को सड़क पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से दिलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यह कार्रवाई की।




श्रींगानगर. टै्रफिक पुलिस द्वारा संतोषी माता मंदिर रोड पर रखे सामान उठाने के विरोध में

टै्रफिक पुलिस की गाड़ी का घेराव करते दुकानदार।

दुकानदार बोले, पहले नहीं दी चेतावनी

दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगाया कि सड़क पर सामान को हटाने के लिए उन्हें कभी चेतावनी नहीं दी गई। अगर पहले से ऐसा कहा होता तो दुकानदार सड़क पर सामान नहीं रखते। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने दुकान में रखा सामान भी उठाकर जब्त कर लिया। ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने कहा कि समय-समय पर सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी गयी। इसके बावजूद दुकानदार नहीं मानते, जिस वजह से यह कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता में दुकानदारों ने सड़क पर सामान नहीं रखने व लाइन के बाहर वाहन नहीं खड़ा करने की बात कही। दुकानदार शिवप्रकाश ने कहा कि अगर कोई भी वाहन लाइन के बाहर खड़ा मिले तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान व सामान जब्त की कार्रवाई कर सकती है।