पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए मां ने शुरू किया धरना

बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए मां ने शुरू किया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर - अपने युवा बेटे कमल मेघवाल को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए गुरुवार को दौलतपुरा गांव की एक मां ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। मां भागवती मेघवाल 13 साल से बेटे को शहीद घोषित कराने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन सब जगह से हारने के बाद उसने गुरुवार से आंदोलन शुरू कर दिया।
भागवंती मेघवाल ने ‘भास्कर’ को बताया कि 24 दिसंबर 2001 को दौलतपुरा में सेना के कैंप के दौरान इंजीनियरिंग रेजीमेंट द्वारा एंटी टैंक माइंस के कार्टन ट्रक से उतारे जा रहे थे और इस काम में सेना ने उसके बेटे कमल मेघवाल की भी मदद ली थी। काम के दौरान माइंस फट गई, जिसमें कमल घायल हो गया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। तब तत्कालीन एडीएम राजेंद्र मीणा, एडीएम वाईए खान व एएसपी गुरचरणराय ने मुआयना करने के बाद कमल को शहीद घोषित कराने, नहरी जमीन आवंटित कराने व नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। इन मांगों को पूरा कराने के लिए बेमियादी धरना शुरू किया गया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बाहर शुरू हुए धरने में वीना इंदौरा, महेश बुडानिया, मंगल नायक, शंकर मेघवाल, काशीराम नायक, कृष्ण मोयल व संदीप शर्मा भी शामिल हुए।