पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तय समय में पूरा हो शुगर मिल का निर्माण कलेक्टर

तय समय में पूरा हो शुगर मिल का निर्माण- कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता, श्रीगंगानगर।

कलेक्टर ने गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कमीनपुरा में निर्माणाधीन शुगर मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण देखने के बाद निर्देश दिए कि नई शुगर मिल का काम तय समय में अच्छी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। फाउंडेशन का काम पूरा होने के बाद ही मशीनरी लगाने का काम शुरू होगा। कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने पहले शुगर मिल की चारदीवारी का निर्माण देखा, फिर उन्होंने स्टोर व फाउंडेशन के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसियों व शुगर मिल अधिकारियों में बेहतर समन्वय होना चाहिए। उन्होंने पेयजल के लिए पाइपलाइन डालने तथा बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने को कहा। उनके साथ एसीईओ बीएस पंवार तथा शुगर मिल अधिकारी मौजूद थे।