पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर: दिन का पारा 6.8 डिग्री गिरा, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

श्रीगंगानगर: दिन का पारा 6.8 डिग्री गिरा, सर्द हवाओं ने ठिठुराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
कुछ दिनों तक आसमान साफ और तेज धूप रहने से मौसम सामान्य होने के बाद फिर बदलाव आया। गुरुवार सुबह दिन में घना कोहरा छाया। उत्तरी हवाएं चलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे सुबह सुबह ठंड से लोग परेशान हुए। दोपहर में धूप निकलने से लोगों से राहत महसूस की।
श्रीगंगानगर शहर में अधिकतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस इजाफे के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। हवा में नमी सुबह 100 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत थी। मौसम विभाग का
पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में कोहरा छाया रहेगा।सुबह घना कोहरा छाए रहने से 9 बजे तक 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक देखना संभव नहीं था।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवाएं चलने और हवा में नमी बढऩे की वजह से कोहरा हुआ। उत्तरी हवाएं चली तो अगले दिनों में भी कोहरा हो सकता है।
सुबह सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई और सुबह 11:30 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप ने लोगों को सुकून दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था।