पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धुंध के कारण पहले ही दिन लेट आई हनुमानगढ़ कोटा एक्सप्रेस

धुंध के कारण पहले ही दिन लेट आई हनुमानगढ़-कोटा एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - श्रीगंगानगर
जिला मुख्यालय से गुरुवार को पहली बार रवाना हुई हनुमानगढ़-कोटा एक्सप्रेस राइट टाइम पर सुबह पौने छह बजे जयपुर तथा 9.40 बजे कोटा पहुंची। वापसी में यह ट्रेन धुंध के कारण अगले दिन शुक्रवार को 10.40 की बजाय एक घंटा लेट 11.45 बजे श्रीगंगानगर लौटी। धुंध के कारण ही गुरुवार देर रात आने वाली हरिद्वार इंटरसिटी ट्रेन भी साढ़े नौ घंटे देरी से यहां पहुंची, जिस कारण दिल्ली इंटरसिटी सुबह पौने छह बजे की जगह दोपहर 12.35 बजे यहां से रवाना हुई। ट्रेन के लेट रवाना होने के बारे में पूछताछ केंद्र पर कोई जानकारी नहीं होने से स्टेशन आए यात्रियों को परेशानी हुई। इतना ही नहीं ट्रेन कब तक यहां पहुंचेगी और कब रवाना होगी। इस बारे में भी प्लेटफार्म पर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया जा रहा था। बहुत से यात्रियों को मजबूरन यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
स्टेशन मास्टर तेजवीरसिंह ने बताया कि गुरुवार रात आने वाली दिल्ली इंटरसिटी 8.40 बजे की बजाय 11 बजे यहां पहुंची, जिसके बाद हरिद्वार इंटरसिटी को शुक्रवार तड़के 4.05 बजे राइट टाइम पर रवाना कर दिया गया। वहीं देर रात 2.30 बजे आने वाली हरिद्वार इंटरसिटी सुबह 11.30 बजे यहां आई, जिस वजह से दिल्ली इंटरसिटी कई घंटे लेट हो गई।




पूछताछ केंद्र पर नहीं

थी कोई जानकारी

दिल्ली जाने वाले सुमेरसिंह, अनिल कुमार आदि ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर भी ट्रेन के आने व रवानगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं कहीं बोर्ड पर भी ट्रेन संबंधी कुछ नहीं लिखा हुआ था। काफी देर तक रेलवे का कर्मचारी ही नहीं मिला, जो बाद में मिला तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन परिसर में ठंड में कई घंटे ठिठुरना पड़ा।

दिल्ली इंटरसिटी के यात्री भी हुए परेशान