- Hindi News
- बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
श्रीगंगानगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों की ओर से गांधी को याद किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गुरुवार को शहीद दिवस पर बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। श्रद्धांजलि सभा में राजकुमार गौड़, भूपेंद्र चौधरी, जेएम कामरा, श्यामलाल शेखावाटी, भूपेंद्र कौर टूरना, भीमजी डाबी, रामू भुजियावाला, दीपक मित्तल आदि शामिल हुए।
गांधी स्मारक समिति सदस्यों ने समिति कार्यालय में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश सिंघल, महामंत्री ओपी गोयल, कोषाध्यक्ष इन्द्रमोहन, प्रचार सचिव प्रकाशचंद्र आदि मौजूद थे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रीगंगानगर स्कूल ऑफ नर्सिंग में सेमिनार आयोजित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने राष्ट्रपिता को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज में फैली बुराइयों को दूर करने की बात कही। टांटिया यूनिवर्सिटी के कुलपति गंगाराम जाखड़ की अध्यक्षता में नशामुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा युवाओं में फैले फैशन क्रेज को कम करने के लिए उनका मार्गदर्शन करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरदार हरजीतसिंह जौली, प्राचार्य रामस्वरूप शर्मा व अशोक यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
शहीदों की स्मृति में मौन
स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान करने वाले शहीदों की स्मृति में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभा हॉल में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। इस समय कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर ने कहा कि इस दिन हमें अपने जीवन की कम से कम एक कमी जरूर छोडऩी चाहिए। इस समय प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।