पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर: दिन में धूप...

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में कोहरा छाया रहेगा। सुबह घना कोहरा छाए रहने से 9 बजे तक 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक देखना संभव नहीं था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवाएं चलने और हवा में नमी बढऩे की वजह से कोहरा हुआ। उत्तरी हवाएं चली तो अगले दिनों में भी कोहरा हो सकता है। सुबह सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई और सुबह 11:30 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप ने लोगों को सुकून दिया। शाम को सूरज ढलते ही फिर असरदार ठंड हो गई। घने कोहरे की वजह से रात को वाहनों को बहुत कम स्पीड पर चलाना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस था।

केसरीसिंहपुर की पांच ...

पूछताछ में अपना नाम उसने मोहम्मद याकूब ((21)) निवासी बहावलनगर बताया। बॉर्डर पर आने के बारे में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसने बताया कि वह घूमने निकला था और घूमता हुआ ही बॉर्डर पर पहुंच गया। उसकी जेब से दस रुपए का पाकिस्तानी नोट व एक विजिटिंग कार्ड बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद बीएसएफ ने उसे केसरीसिंहपुर पुलिस को सौंप दिया है। बीएसएफ ने बताया कि घुसपैठिए से श्रीगंगानगर मुख्यालय स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र में पूछताछ की जाएगी।

हरीश रावत हो ...

राज्य के नेता चेतावनी दे चुके थे कि अगर मुख्यमंत्री नहीं बदला गया तो पार्टी में फूट पड़ सकती है। आम चुनाव में सूपड़ा साफ हो सकता है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तराखंड की सभी पांच सीटें जीती थीं। इनमें एक विजय बहुगुणा भी थे।

नकली नौकरियां बांटीं...

पुलिस ने जब नामजद आरोपी बजरंगसिंह व सुरेंद्र सांगवा से पूछताछ की तो पता चला तरुण ने उनके साथ ठगी की है। पुलिस ने अभी तक तरुण के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

अफसरों के साथ फोटो दिखाकर लेता था झांसे में: तरुण अपने शिकार युवकों को अफसरों के साथ अपने फोटो दिखाता। मर्सीडीज जैसी महंगी कारों में घुमाता, फाइव स्टार होटल्स में खाना खिलाता था। इससे युवक उसके झांसे में आ जाते थे। पैसा लेकर तरूण उन्हें केन्द्र व राज्य में विभिन्न विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देता था।