- Hindi News
- कोहरे के कारण भिड़़ी बसें चालक की मौत, 17 घायल
कोहरे के कारण भिड़़ी बसें चालक की मौत, 17 घायल
फोटो-
भास्कर न्यूज संगरिया. ((हनुमानगढ़))गांव भगतपुरा रोड स्थित पप्पू सिंह की ढाणी के पास शुक्रवार सुबह दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 17 यात्री घायल हो गए। हादसा सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर हुआ। मार्ग पर घना कोहरा छाया होने के कारण बसें भिड़ गईं। हादसे में बस चालक अनिल पूनियां ((42)) पुत्र दयालचंद निवासी भाखरांवाली की हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों को हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मालारामपुरा से संगरिया की ओर आ रही एक निजी बस पुलिया पर अनियंत्रित होकर सामने आ रही दूसरी बस से भिड़ गई। पुलिस ने निजी बस एचओ आरजे-31 पीए-2137 के घायल बस चालक रामस्वरूप पुत्र गोपालाराम बिश्नोई ((55)) वार्ड 10 संगरिया के पर्चा बयान पर बस पीबी-13 जी-8599 के बस चालक अनिल पूनियां पुत्र दयालचंद निवासी भाखरांवाली पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है।
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में मंगतराम ((26)) पुत्र रामस्वरूप जाति मेघवाल निवासी वार्ड 19 सादुलशहर, उसकी पत्नी ज्योति ((25)) व पांच साल का बेटा कुणाल दुघर्टना में घायल हो गए। सुखदेव ((28)) पुत्र लक्ष्मणदास जाति मेघवाल ढोलनगर, ठाकरराम ((50)) पुत्र दुर्गाराम धानक वार्ड 2 संगरिया, सुरेंद्र कुमार ((36)) पुत्र कृष्ण कुमार मूंड जाति जाट भाखरांवाली, रोशनी ((27)) पत्नी बृजलाल माली निवासी भगतपुरा, रामस्वरूप ((55)) पुत्र गोपालराम बिश्नोई संगरिया, भीम सिंह ((50)) पुत्र साधुराम ढाणी भगतपुरा, रतनलाल ((40)) पुत्र बहादुर राम वार्ड आठ संगरिया, नीरज कुमार ((21)) पुत्र बृजलाल कश्यप निवासी रोहेनाकल्ला जिला मुजफरनगर यूपी, ख्यालीराम ((17)) पुत्र भिंदरपाल मेघवाल ढोलनगर, परमजीत कौर हैडकांस्टेबल ((28)) पत्नी सतपाल जाति जटसिख दीनगढ़, सोनू ((25)) पुत्र राजेंद्र कुमार दीनगढ़, लखवीर सिंह ((26)) पुत्र दर्शन सिंह मालारामपुरा, सुखवीर सिंह ((35)) पुत्र मेवा सिंह , राजेंद्र कुमार ((36)) पुत्र कृष्ण कुमार मूंड जाति जाट भाखरांवाली आदि घायलों का उपचार किया गया।
धमाके की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण
दोनों बसों के भिडऩे के बाद तेज धमाका हुआ। एक बस के आगे का हिस्सा पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियां चिल्लाने लगी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवाजें सुनने पर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना मालारामपुरा पुलिस चौकी में दी गई। इस पर ढाबां पुलिस चौकी प्रभारी जीतराम, डीएसपी धर्माराम, संगरिया थाना प्रभारी राहुल यादव, एसआई गोपालराम, एएसआई वेदप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को ग्रामीणों की सहायता से बसों से निकाल कर संगरिया के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायलों को हनुमानगढ़ के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
घना कोहरा बना हादसे की वजह
हादसे में घायल परमजीत कौर ने बताया कि घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चल रहे थे। घायल लखवीर सिंह ने बताया कि शायद कोहरे के कारण ही चालक को सामने से आ रही बस का अंदाजा नहीं हो पाया और पुलिया के पास बस एकदम से अनियंत्रित हो गई।