पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीगंगानगर ट्रैक पर आज से दौड़ेगी ट्रेन

श्रीगंगानगर ट्रैक पर आज से दौड़ेगी ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हनुमानगढ़
दो वर्षों से सुनसान पड़े श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर बुधवार को फिर रौनक लौट आएगी। इस ट्रैक पर हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। हालांकि इसका विधिवत उद्घाटन श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से होगा लेकिन इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे यह ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन से खाली ही श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह गाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना होगी। इस ट्रैक पर गाड़ी चलने से आम यात्रियों में खुशी है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सुबह यहां से आठ बजे के बाद कोटा से यहां पहुंचने वाली गाड़ी का इंजन चेंज कर वही गाड़ी श्रीगंगानगर के लिए रवाना की जाएगी। श्रीगंगानगर से शाम 4.30 बजे रवाना होकर हनुमानगढ़ होते हुए जयपुर -कोटा जाएगी। 28 फरवरी 2012 को श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक पर मीटरगेज गाड़ी का संचालन बंद हुआ था।
पैसेंजर पहले नहीं चलने से नाराजगी
हालांकि लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी है कि पहले यहां से पैसेंजर गाड़ी रेलवे को संचालित करनी थी लेकिन नहीं की गई। पूर्व पार्षद रामसिंह ने बताया कि श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक एकदम तैयार था। इसके लिए अस्थाई प्लेटफॉर्म भी बनवाया गया फिर भी रेलवे ने पहले एक्सप्रेस गाड़ी चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया है।