पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंश्रीगंगानगर - यात्रियों को दिल्ली के लिए 26 जनवरी से रोजाना रात में ट्रेन मिलेगी। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार की रात्रि १०.३५ पर चलने वाली सरायरोहिल्ला को नियमित करने के आदेश जारी हुए हैं। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.25 बजे सरायरोहिल्ला पहुंचती है। वहां से रात में 10.45 बजे चलकर सुबह 7.35 बजे श्रीगंगानगर लौटती है। धुंध की वजह से उद्यान आभा काफी समय से बंद है, जो फरवरी में शुरू होनी है। ऐसे में रात में दिल्ली जाने के लिए लोगों के पास नियमित कोई ट्रेन नहीं थी।
॥हनुमानगढ़ ट्रैक के शुरू होने व सरायरोहिल्ला के नियमित होने का शहरवासियों को फायदा मिलेगा। विशेषकर जो सादुलशहर से रोजाना अपडाउन करते हैं। दिल्ली के लिए रात में ट्रेन रोज चलने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
बंशीधर जिंदल, सदस्य, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति
॥हनुमानगढ़ ट्रैक शुरू होना व सरायरोहिल्ला नियमित होना खुशी की बात है। श्रीगंगानगर को लगातार नई ट्रेन मिल रही है। अब अमृतसर इंटरसिटी व मुंबई के लिए ट्रेन यहां से चलाने की मांग करेंगे ताकि अगले बजट में पूरी हो सके।
गुरप्रसाद बहल, महामंत्री, जिला रेल रोड यात्री सेवा समिति
भास्कर ने समय-समय पर यूं उठाया था मुद्दा
पौने दो घंटे में हनुमानगढ़ पहुंचेगी कोटा एक्सप्रेस
हनुमानगढ़ ट्रैक पर कब क्या हुआ
> 29 फरवरी 2012 को रेलगाडिय़ों का आवागमन बंद।
> 31 मई 2012 को ब्रॉडगेज पटरी बिछाने का काम पूरा।
> 30 जनवरी 2013 को बिल्डिंग वर्क-रंगरोगन पूरा।
> 31 मार्च 2013 को पटरियों का वैल्डिंग वर्क।
> 07 अप्रैल 2013 को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल का काम पूरा।
> 15 अप्रैल 2013 को ट्रैक का स्पीड ट्रायल सफल।
> 10-11 दिसंबर 13 को ट्रैक पर सीआरएस का दौरा हुआ।
वर्तमान में दिल्ली के लिए सुबह 5.55 बजे दिल्ली इंटरसिटी व रात 10:35 बजे सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन जाती है।
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ ट्रैक पर 29 जनवरी से शुरू हो रही कोटा एक्सप्रेस शुरू में पौने दो घंटे में हनुमानगढ़ ((67 किमी)) पहुंचेगी। सुरक्षा के लिहाज व धुंध की वजह से ट्रेन की स्पीड फिलहाल 50 किमी प्रति घंटा रहेगी। ट्रेन सिर्फ सादुलशहर रेलवे स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन की स्पीड शीघ्र बढ़ा दी जाएगी। ट्रेन के शुरू होने से सादुलशहर अपडाउन करने वाले यात्रियों को दूसरा
विकल्प मिलेगा। वर्तमान में सादुलशहर जाने के लिए प्राइवेट बसें ही एकमात्र विकल्प हैं। हालांकि पूरा फायदा यात्रियों को पैसेंजर ट्रेन चलने के बाद ही मिलेगा, क्योंकि किराया उसी में बस से कम रहेगा।
श्रीगंगानगर- जयपुर-कोटा ट्रेन का
शेड्यूल टाइमिंग
स्टेशन रवाना होने का समय
श्रीगंगानगर संभावित४.३० ((शाम))
हनुमानगढ़ ६.३५
सूरतगढ़ ७.३०
बीकानेर ११.०० ((रात))
जयपुर जंक्शन ५.४५ ((सुबह))
कोटा जंक्शन ९.४५ ((सुबह))
((प्रस्तावित समय, स्त्रोत रेलवे))
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.