पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता को नया मोबाइल सैट देने का आदेश

उपभोक्ता को नया मोबाइल सैट देने का आदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता हनुमानगढ़ - खराब मोबाइल ठीक नहीं करने व पुराना मोबाइल सैट नहीं बदलने पर उपभोक्ता मंच ने अरोड़ा मोबाइल्स को नया सैट देने के आदेश दिए हंै। परिवाद के अनुसार मानकसर के मनजीत पुत्र प्रताप सिंह ने उपभोक्ता मंच में वाद दायर किया था कि उसने 2 फरवरी 2012 को जंक्शन में भगतसिंह चौक स्थित अरोड़ा मोबाइल्स से सेमसंग कंपनी का मोबाइल हैंडसैट 28 हजार दो सौ रुपए में रखीदा था। परिवादी को मोबाइल की एक साल की वारंटी दी गई। मोबाइल खरीदने के कुछ दिन तक ठीक चला। इसके बाद मई 2012 में मोबाइल का साफ्टवेयर उड़ गया। परिवादी ने इसकी सूचना अरोड़ा मोबाइल को दी और मोबाइल ठीक करने को कहा। इस दौरान अरोड़ा मोबाइल संचालक ने मोबाइल ठीक बताकर वापस लौटा दिया। इसके बाद मोबाइल का माइक खराब हो गया और इसके बाद नवंबर 2012 में मोबाइल दोबारा खराब हो गया। अरोड़ा मोबाइल संचालक ने मोबाइल रखकर मदरबोर्ड चेंज कर परिवादी को कुछ दिनों बाद लौटा दिया। मगर मोबाइल पूर्णतया ठीक नहीं हुआ। बार बार संपर्क करने के बाद परिवादी को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला । इस पर परिवादी ने वाद दायर कर दिया।