पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली बिल समय पर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

बिजली बिल समय पर न मिलने से उपभोक्ता परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हनुमानगढ़
बिजली बिल समय पर न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं को दो माह से बिल नहीं मिले हैं। ऐसे में उन्हें देरी से बिल जमा करने में लगने वाली पैनल्टी की चिंता सता रही है। दुर्गा कॉलोनी निवासी वीरेंद्रपाल व हाउसिंग बोर्ड निवासी नीरजकुमार ने बताया कि दिसंबर और जनवरी का बिजली बिल अभी तक उन्हें नहीं मिला है। जंक्शन स्थित एईएन कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विभाग की अव्यवस्था के चलते खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में एसई आरसी वर्मा का कहना है कि जोधपुर डिस्कॉम हनुमानगढ़ जंक्शन-टाउन, संगरिया, नोहर, भादरा, पीलीबंगा सब डिविजन को ऑनलाइन करने जा रहा है। इस कारण इन सब डिविजनों के बिजली बिल जोधपुर से छपकर आएंगे। इसके चलते इन सब डिविजनों के उपभोक्ताओं को अभी तक बिजली बिल नहीं मिले हैं। इन सब डिविजनों के एक लाख 72 हजार उपभोक्ता है, जिन्हें बिजली बिलों का इंतजार है। इससे पहले बिल बीकानेर से छपकर आते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार से बिजली बिल यहीं पर छपेंगे। इसके चलते फरवरी से उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध करा दिए जाएंगे।