पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क में घटिया निमार्ण सामग्री लगाने का आरोप

सड़क में घटिया निमार्ण सामग्री लगाने का आरोप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप
हनुमानगढ़ - कीकरवाली बस स्टैंड से नाथावाली तक बनी सड़क 15 दिनों में उखड़ गई। इस संबंध का ज्ञापन ग्राम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में सीएम को भेजा। ज्ञापन में बताया कि कीकरवाली बस स्टैंड से नाथावाली तक बनी सड़क कुछ दिनों में उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया है। प्रेम कुमार ने बताया कि सड़क के बीच गड्ढ़े बन चुके है। इससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन दीपचंद अरोड़ा ने बताया कि इस सड़क पर थोड़े दिन पहले एक दुर्घटना हुई थी। इस कारण काम बंद कर दिया गया है। कल सड़क की जांच करवा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।