पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 जनवरी तक पूरा हो मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कार्य

31 जनवरी तक पूरा हो मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कार्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हनुमानगढ़
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बुधवार को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में वीसी हुई। इसमें मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन को लेकर चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिले के अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। एडीएम बीएल मेहरड़ा ने बताया कि 31 जनवरी तक जिले में मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के कार्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए। वीसी में निर्देश दिए गए कि कई जिलों में अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। एसडीएम करतार सिंह पूनिया ने बताया कि हनुमानगढ़ में यह कार्य पूरा हो चुका है।
इसके अलावा जनप्रतिनिधियों के खर्च का हिसाब आदि पर भी चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर पीसी किशन, एडीएम बीएल मेहरड़ा सहित एसडीएम आदि मौजूद थे।