पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसांगरिया। यहां के डाकघर के उप डाकपाल के खिलाफ पुलिस थाने में 14 लाख 49 हजार 731 रुपए के गबन करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। श्रीगंगानगर डाकघर के उप अधीक्षक गजानंद सोनी ने बुधवार को यह मामला दर्ज करवाया है। डाक अधीक्षक ने यहां गुलाबी बस्ती में रहने वाले उप डाकपाल सुभाष चंद्र बिश्नोई पुत्र बनवारी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने 19 अप्रैल 2003 से 5 जून 2007 व 5 अप्रैल 2009 से 15 मई 2013 तक की अवधि में विभाग के खाता धारकों के बचत खातों में 14 लाख 49 हजार 731 रुपए जमा नहीं करवाए और गबन कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश शर्मा को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि उप डाकपाल सुभाषचंद बिश्नोई वर्तमान में 16 मई से 2013 से धोलीपाल के डाक घर में कार्यरत है। दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रुपयों का यह गबन विभागीय जांच में सामने आया।
स्ंागरिया - यहां के डाकघर के उप डाकपाल के खिलाफ पुलिस थाने में 14 लाख 49 हजार 731 रुपए के गबन करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। श्रीगंगानगर डाकघर के उप अधीक्षक गजानंद सोनी ने बुधवार को यह मामला दर्ज करवाया है। डाक अधीक्षक ने यहां गुलाबी बस्ती में रहने वाले उप डाकपाल सुभाष चंद्र बिश्नोई पुत्र बनवारी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने 19 अप्रैल 2003 से 5 जून 2007 व 5 अप्रैल 2009 से 15 मई 2013 तक की अवधि में विभाग के खाता धारकों के बचत खातों में 14 लाख 49 हजार 731 रुपए जमा नहीं करवाए और गबन कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश शर्मा को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि उप डाकपाल सुभाषचंद बिश्नोई वर्तमान में 16 मई से 2013 से धोलीपाल के डाक घर में कार्यरत है। दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रुपयों का यह गबन विभागीय जांच में सामने आया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.