- Hindi News
- 19 घंटे देरी से आई गुवाहटी लालगढ़ एक्सप्रेस
19 घंटे देरी से आई गुवाहटी लालगढ़ एक्सप्रेस
हनुमानगढ़ - कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी फिर शुरू हो गई है। शुक्रवार को दो ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची। गुवाहटी-लालगढ़ ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 19 घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक मदन सिंह ने बताया कि रात 1:20 पर आने की बजाय ट्रेन शुक्रवार रात आठ बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह कोटा-हनुमानगढ़ ट्रेन भी तीन घंटे देरी से आई। शुक्रवार सुबह 8:35 पर ट्रेन के आने का समय था लेकिन ट्रेन सुबह 11:15 पर आई।