- Hindi News
- सरकारी की आशंका में ग्रामीणों ने पकड़ा गेहूं
सरकारी की आशंका में ग्रामीणों ने पकड़ा गेहूं
हनुमानगढ़. निकटवर्ती गांव बावरियों वाली ढाणी में शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवा लिया। ग्रामीणों को आशंका थी कि इस ट्राली में उचित मूल्य की दुकानों पर वितरित होने वाला गेहूं लदा हुआ है। डीएसओ सुनील वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी पर यह पुष्टि नहीं हुई है कि गेहूं सरकारी आपूर्ति का ही है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली तो रोक ली लेकिन ड्राइवर कहीं चला गया। ग्रामीणों की सूचना दिए जाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल ट्राली को सरपंच की हिफाजत में रखने या थाने में ले जाने के लिए कहा गया है। शनिवार सुबह विभागीय अधिकारी को भेजकर जांच करवाई जाएगी और इसके बाद ही पूरे मामले का पता लग पाएगा।
हनुमानगढ़ - निकटवर्ती गांव बावरियों वाली ढाणी में शुक्रवार शाम को ग्रामीणों ने गेहूं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली को रुकवा लिया। ग्रामीणों को आशंका थी कि इस ट्राली में उचित मूल्य की दुकानों पर वितरित होने वाला गेहूं लदा हुआ है। डीएसओ सुनील वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी पर यह पुष्टि नहीं हुई है कि गेहूं सरकारी आपूर्ति का ही है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली तो रोक ली लेकिन ड्राइवर कहीं चला गया। ग्रामीणों की सूचना दिए जाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल ट्राली को सरपंच की हिफाजत में रखने या थाने में ले जाने के लिए कहा गया है। शनिवार सुबह विभागीय अधिकारी को भेजकर जांच करवाई जाएगी और इसके बाद ही पूरे मामले का पता लग पाएगा।