पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहनुमानगढ़। गांव बावरियावाली ढाणी में शुक्रवार रात गेहंू से लदी टै्रक्टर-ट्राली को शनिवार सुबह रसद विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है। प्रवर्तन अधिकारी बाबूलाल जानू ने बताया कि डीएसओ सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर टै्रक्टर-ट्राली की जांच की गई।
जांच में प्रथम दृष्टया गेहंू राशन की दुकान का माना जा रहा है। जांच में सामने आया है कि ट्राली में 59 क्विंटल गेहूं था, जिसे विभाग ने टै्रक्टर-ट्राली सहित जब्त कर लिया है। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को सूचना मिली गांव बावरियावाली ढाणी से टै्रक्टर चालक मनीराम पुत्र जोरा सिंह गेहंू की ट्राली भरकर ले जा रहा है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना रसद विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़ ली। शनिवार को प्रवर्तन अधिकारी बाबूलाल जानू ने जांच कर उचित मूल्य की दुकान का रिकार्ड कब्जे में ले लिया है, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इसका आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कलेक्टर के समक्ष इस्तगासा पेश किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.