पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति का पैर कुचला

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, व्यक्ति का पैर कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो1 अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करते हुए चिक्तिसक,

2 दुर्घटना के दौरान मेगा हाईवे पर पड़ा खून

पल्लू. मेगा हाईवे पर जाट धर्मशाला के नजदीक रविवार देर शाम हुए हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक चूरू जिले के गांव रातुसर का निवासी भीमराज पुत्र मेघाराम ((20)) रातुसर से अपने ननिहाल झेदासर जा रहा था। पल्लू कस्बे में पैदल सड़क पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में भीमराज का एक पैर बुरी तरह से कुचला गया। आसपास के दुकानदारों ने गंभीर हालत में भीमराज को प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया जिसे उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले इसी जगह पर बोलेरो चालक ने एक दुकानदार को टक्कर मार दी थी। इलाके के रहने वाले प्रेमकुमार मेघवाल ने बताया कि इस जगह पर दुकानदारों ने निर्माण सामग्री डालकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा है। इसके चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गौ रक्षा दल के कार्यवाहक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह राठौड़ ने अतिक्रमण न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।