पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के ७५ स्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर शिक्षा

जिले के ७५ स्कूलों में शुरू होगी कंप्यूटर शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर संवाददाता हनुमानगढ़. आईसीटी योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा से वंचित कई स्कूलों के बच्चे अब इससे जुड़ सकेंगे। योजना के तीसरे चरण में हनुमानगढ़ जिले के 75 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों में 28 फरवरी तक कंप्यूटर लैब बना ली जाएंगी। हर स्कूल में 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इन्हें चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इसके लिए स्कूलों में हाइब्रिड सोलर इंवर्टर भी लगाए जाएंगे। कंप्यूटर लैब में लेजर व डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की व्यवस्था होगी। योजना के तहत पहले स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रोजेक्टर दिए गए थे लेकिन अब 40 इंच का एलसीडी टीवी लगाया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन व सीबैंड एंटिना व सेट टॉप बॉक्स भी लगाया जाएगा।

नहीं लगेंगे कंप्यूटर अनुदेशक

आईसीटी योजना के पहले दो चरणों में बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी कंपनी की ओर से संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशक लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीसरे चरण में इनकी नियुक्ति नहीं होगी। शुरुआत से ही शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर विद्यालय से दो-दो शिक्षकों का बैच बनाकर 12 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पहले संस्था प्रधानों का प्रशिक्षण होगा। कंप्यूटर लैब्स की देखभाल के लिए संबंधित कंपनी पांच स्कूलों के लिए एक स्कूल कॉर्डिनेटर की व्यवस्था करेगी। कंप्यूटरों की मेनटेनेंस की जिम्मेदारी स्कूल कॉर्डिनेटर की ही होगी। पहले स्कूलों में खराब कंप्यूटर और लैब्स की खस्ता हालत की शिकायतों को देखते हुए इस बार मंडल स्तर पर हैल्प डेस्क बनाई जाएगी। हेल्प डेस्क पर फोन कर स्कूल के शिक्षक तकनीकी जानकारी ले सकेंगे और कंप्यूटर खराब होने की सूचना भी दे सकेंगे।

मंडल स्तर पर 221 स्कूल

आईसीटी योजना के तहत मंडल में हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर व श्रीगंगानगर भी शामिल हैं। तीसरे चरण में श्रीगंगानगर के 65 व बीकानेर के 81 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हनुमानगढ़ जिले के 75 स्कूलों में छह सीनियर सेकंडरी, 64 सेकंडरी, तीन संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय व २ वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय शामिल हैं। श्रीगंगानगर जिले में दो सीनियर सेंकडरी, 61 सेकंडरी व दो संस्कृत प्रवेशिका विद्यालयों को योजना में शामिल किया गया है। बीकानेर के 74 सेकंडरी, चार संस्कृत प्रवेशिका व तीन वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालयों में कंप्यूटर लगाने की योजना है।

आईसीटी योजना के तीसरे चरण में मंडल के 221 स्कूलों में 28 फरवरी तक कंप्यूटर लैब्स तैयार किए जाने की योजना है। इसके बाद कंप्यूटर शिक्षा से वंचित कई और सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी लाभ मिल सकेगा।

रजनीश गोदारा, मंडल समन्वयक, आईसीटी





॥आईसीटी योजना के तीसरे चरण में मंडल के 221 स्कूलों में 28 फरवरी तक कंप्यूटर लैब्स तैयार किए जाने की योजना है। इसके बाद कंप्यूटर शिक्षा से वंचित कई और सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी लाभ मिल सकेगा। - रजनीश गोदारा, मंडल समन्वयक, आईसीटी

मंडल स्तर पर 221 स्कूल

आईसीटी योजना के तहत मंडल में हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर व श्रीगंगानगर भी शामिल हैं। तीसरे चरण में श्रीगंगानगर के 65 व बीकानेर के 81 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे। हनुमानगढ़ जिले के 75 स्कूलों में छह सीनियर सेकंडरी, 64 सेकंडरी, तीन संस्कृत प्रवेशिका विद्यालय व २ वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय शामिल हैं। श्रीगंगानगर जिले में दो सीनियर सेंकडरी, 61 सेकंडरी व दो संस्कृत प्रवेशिका विद्यालयों को योजना में शामिल किया गया है। बीकानेर के 74 सेकंडरी, चार संस्कृत प्रवेशिका व तीन वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालयों में कंप्यूटर लगाने की योजना है।



आईसीटी योजना के पहले दो चरणों में बच्चों को पढ़ाने के लिए निजी कंपनी की ओर से संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशक लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीसरे चरण में इनकी नियुक्ति नहीं होगी। शुरुआत से ही शिक्षकों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर विद्यालय से दो-दो शिक्षकों का बैच बनाकर 12 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पहले संस्था प्रधानों का प्रशिक्षण होगा। कंप्यूटर लैब्स की देखभाल के लिए संबंधित कंपनी पांच स्कूलों के लिए एक स्कूल कॉर्डिनेटर की व्यवस्था करेगी। कंप्यूटरों की मेनटेनेंस की जिम्मेदारी स्कूल कॉर्डिनेटर की ही होगी। पहले स्कूलों में खराब कंप्यूटर और लैब्स की खस्ता हालत की शिकायतों को देखते हुए इस बार मंडल स्तर पर हैल्प डेस्क बनाई जाएगी। हेल्प डेस्क पर फोन कर स्कूल के शिक्षक तकनीकी जानकारी ले सकेंगे और कंप्यूटर खराब होने की सूचना भी दे सकेंगे।

नहीं लगेंगे कंप्यूटर अनुदेशक



नगर संवाददाता - हनुमानगढ़

आईसीटी योजना के तहत कंप्यूटर शिक्षा से वंचित कई स्कूलों के बच्चे अब इससे जुड़ सकेंगे। योजना के तीसरे चरण में हनुमानगढ़ जिले के 75 स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों में 28 फरवरी तक कंप्यूटर लैब बना ली जाएंगी। हर स्कूल में 10 कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इन्हें चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा। इसके लिए स्कूलों में हाइब्रिड सोलर इंवर्टर भी लगाए जाएंगे। कंप्यूटर लैब में लेजर व डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की व्यवस्था होगी। योजना के तहत पहले स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रोजेक्टर दिए गए थे लेकिन अब 40 इंच का एलसीडी टीवी लगाया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट कनेक्शन व सीबैंड एंटिना व सेट टॉप बॉक्स भी लगाया जाएगा।