पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना दस्तावेजों के माल ले जाने पर 1.70 लाख रुपए जुर्माना

बिना दस्तावेजों के माल ले जाने पर 1.70 लाख रुपए जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हनुमानगढ़
वाणिज्य कर विभाग की टीम ने गुरुवार को बिना कागजात के माल ले जा रहे चार अलग-अलग वाहन चालकों पर एक लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। सीटीओ पीएस आढ़ा के निर्देशन में एसीटीओ ऊषा बिश्नोई की टीम ने यह कार्रवाई की। एसीटीओ ऊषा बिश्नोई ने बताया कि चारों वाहन पंजाब व हरियाणा से अलग-अलग आ रहे थे। इस दौरान संदेह के आधार पर चारों वाहनों को संगरिया रोड पर रोककर उनकी जांच की तथा चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगें। इस पर चारों वाहन चालक संपूर्ण कागजात पेश नहीं कर सके। इस पर विभाग की टीम ने पिकअप, महेंद्रा मेक्स तथा दो ट्रक चालकों पर एक लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। एसीटीओ ने बताया कि चारों वाहनों में प्लाई आदि का सामान था। टीम में जेसीटीओ शशीकांत सोनी, भीम सिंह आदि शामिल थे।