चेरी ब्लॉसम एक्सप्रेस
द. कोरिया के जिन्हे कस्बे में करीब ३ लाख ४० हजार चेरी ब्लॉसम के पेड़ लगे हैं। इनमें से कई पेड़ ग्येओन्घवा स्टेशन के पास ट्रैक के दोनों ओर कुछ इस तरह लगे हैं। बसंत के मौसम में जब ट्रेन यहां से गुजरती है, तो लगता है कि किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों। ग्येओन्घवा स्टेशन २००६ में बंद हो गया था, लेकिन पर्यटकों की पसंदीदा जगह होने के कारण इसे दोबारा चालू किया गया। यहां सबसे बड़ा चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल हर साल १-१० अप्रैल के बीच मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत १९६३ में हुई थी। इसमें शिरकत करने के लिए दुनियाभर से १० लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। क्च ष्ह्वड्ढद्गद्वद्ग.ष्शद्व