- Hindi News
- सूर्यांश फिलीपींस में कार का मॉडल डिसप्ले करेंगे
सूर्यांश फिलीपींस में कार का मॉडल डिसप्ले करेंगे
सिटी रिपोर्टर जयपुर
फिलीपींस में होने वाले शैल इको मैराथन कॉम्पीटीशन में जयपुर से सूर्यांश शर्मा अपनी बनाई नॉन कॉमर्शियल डीजल प्रोटो टाइप कार का मॉडल प्रस्तुत करेंगे। 6 से 9 फरवरी तक होने वाली इस इको मैराथन में देशभर से करीब 123 टीमें भाग लेंगी। एनआईटी जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की स्टडी कर रहे सूर्यांश ने बताया कि एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग का स्टूडेंट होने के साथ ही उनकी बच्चन से ही कार बनाने की इच्छा थी। इंटरकॉलेज कॉम्पीटीशन के तहत इंटरनेशनल लेवल पर जब कार डिजाइन कर उसे बनाने का मौका मिला तो यह मेरे लिए सपने से कम नहीं था। डिजाइन अप्रूव होने के बाद कार तैयार करने के लिए स्पॉन्सर को कन्वेंस करना भी चैलेंज के समान था। मैंने अपनी टीम ((दक्ष)) के मेंबर्स के साथ मिलकर ओटो कैड सॉफ्टवेयर के तहत एक मॉडल तैयार किया। अपने 5 दोस्तों अर्पित, रिया, विकास और डॉन्था के सहयोग से 4 महीने की कड़ी मेहनत और लगन के बाद कार तैयार की। ‘शैल इको मैराथन 2014’ में पार्टिसिपेशन लैटर मिला तो ऐसा महसूस हुआ जैसे मेहनत सफल हुई और आगे बढऩे का हौसला मिला। सिंगल सिटिंग के साथ ये कार इलेक्ट्रिक बैट्री से स्विच और रोप स्टार्ट दोनों ही तरीके से स्टार्ट की जा सकती है। इसका इंजन पीछे की ओर लगाया है। कार की सबसे खास बात है कि 319 सीसी डीजल इंजन होने के साथ ही 100 से 120 केएमपी माइलेज देगी। सूर्यांश बताते हैं कि कार बनाने के लिए एल्मोनियम चेसिस तैयार करने के बाद हमने सारी चींजे इसमें स्टाल कीं और फिर पॉलिएक्रिलिक शीट की मदद से इसका फेब्रिकेशन कर इसपर रेडियम पेंट कर किया।