फरवरी में होगा कराची लिट फेस्ट
सिटी रिपोर्टर जयपुर
डिबेट, डिस्कशन, लेक्चर, मुशायरा, बुक लॉन्च। अलग-अलग तरह के सेशंस और अदब से जुड़े ऐसे ही इवेंट्स होंगे, मौका होगा 7 फरवरी से बीच लग्जरी होटल में पाकिस्तान ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित कराची लिटरेचर फेस्टिवल का। इस तीन दिवसीय उत्सव में इस बार इंडिया से आशीष नंदी भी स्पीकर के तौर पर मौजूद होंगे। जेएलएफ में आई फेस्टिवल की डायरेक्टर अमीना सैय्यद ने बताया कि वहां इंडियन ऑथर्स का काफी क्रेज है। इस इवेंट का इनॉग्रल स्पीच मैन बुकर प्राइज 2013 के शॉर्ट लिस्टेड इंतजार हुसैन करेंगे।
अमीना सैय्यद कहने लगीं पाकिस्तानी अवाम इस तरह के फेस्टिवल के जरिए हिंदुस्तान और वहां के सामाजिक आर्थिक बदलावों को महसूस करना चाहती थी। ऐसे में इस तरह के सेशन भी रखे जाएंगे। वहीं उर्दू पोएट्री का एक खासा क्रेज वहां के यंगस्टर्स में है। इसी को देखते हुए सेशंस में खासा फोकस उर्दू पोएट्री पर भी रहेगा। इसी को देखते हुए पिछले साल गुलजार को इस शो के लिए खास बुलाया गया था, लेकिन वो अपने गांव दीना जाकर इतने इमोशनल हो गए कि बिना फेस्टिवल अटेंड किए ही लौट गए। लेकिन शोभा डे को काफी पसंद किया गया। खासकर महिलाओं ने। जेएलएफ की को डायरेक्टर नमिता गोखले ने कहा, पिछली बार भी मुझे इनवाइट किया गया था। पिछली बार फेस्टिवल में नहीं जा पाई थीं। इस बार कराची फेस्टिवल में नहीं, लेकिन लाहौर या इस्लामबाद में होने वाले फेस्टिवल में हिस्सा लूंगी।
ह्वश्चष्शद्वद्बठ्ठद्द द्ग1द्गठ्ठह्ल
दो लाख बीस हजार साहित्य प्रेमियों ने की विजिट, 10 हजार किताबों की बिक्री
सिटी रिपोर्टर जयपुर
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2014 में विजिटर्स की रिकॉर्ड संख्या दर्ज की गई। साहित्य के इस उत्सव में जहां एक ओर लगभग दो लाख बीस हजार विजिटर्स आए, वहीं दूसरी तरफ फुल सर्किल बुक स्टोर से 700 शीर्षकों से दस हजार से अधिक किताबों की बिक्री हुई। 17 से 21 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्ट में 19 जनवरी रविवार को सबसे ज्यादा विजिटर्स दिखाई दिए, जिनकी संख्या 75 हजार के करीब थी। साहित्य के अलावा जेएलएफ के म्यूजिक स्टेज पर होटल क्लाक्र्स आमेर में विभिन्न बैंड और म्यूजिशियंस के म्यूजिक का लगभग 1500 लोगों ने लुत्फ उठाया।