पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिनंदन समारोह में दी ‘गुरुदक्षिणा’

अभिनंदन समारोह में दी ‘गुरुदक्षिणा’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. बिट्स पिलानी जयपुर चैप्टर के तत्वावधान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिट्स पिलानी के 1970 इंजीनियरिंग बैच के पास आउट स्टूडेंट्स ने अपने प्रोजेक्ट ‘गुरुदक्षिणा’ के तहत गुरुजनों का सम्मान किया। 2009 से शुरुआत कर इस परंपरा से अभी तक 19 टीचर्स को सम्मानित कर चुके हैं। इसी कड़ी में इस बार बिट्स पिलानी जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष डीएस भंडारी और 1970 बैच के उमेश भार्गव और अन्य मैंबर्स ने अपने गुरु डॉ.आरपी जैन को सम्मानित किया। प्रो.डॉ. जैन ने बिट्स पिलानी में 1963 से 1987 तक शिक्षा क्षेत्र में काम करने के उपरांत हरियाणा में दो इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।