पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जज और होस्ट बन सकता हूं, पार्टिसिपेंट नहीं : गिरीश

जज और होस्ट बन सकता हूं, पार्टिसिपेंट नहीं : गिरीश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
मैं बिग बॉस को होस्ट कर सकता हूं। किसी रियलिटी शो में जज बन सकता हूं, लेकिन पार्टिसिपेट नहीं कर सकता। मैं अपने घर में भी एक दिन से ज्यादा नहीं रह सकता तो बिग बॉस के घर में कैसे रहूंगा। यह कहना था, ‘रमैया वस्तावैया’ फेम गिरीश कुमार का। वे अपनी मूवी के एंड पिक्चर्स पर 24 जनवरी को आने वाले प्रीमियर शो के प्रमोशन के लिए बुधवार को जयपुर में थे।
जरूरी नहीं लीड रोल ही किया जाए: जरूरी नहीं कि हर मूवी में लीड रोल ही किया जाए। करेक्टर रोल भी पहचान बनाते हैं। गिरीश ने कहा, हर मूवी में अपनी इमेज तोडऩी चाहिए। इससे एक्टिंग भी निखरती है और इमेज भी चेंज होती है। उन्होंने कहा, मैं अपनी पहली मूवी से बहुत खुश हूं और वह मेरे दिल के करीब है। अब मैं एक्सपेरिमेंट करना चाहता हूं। इसके लिए मेरे पास दो-तीन स्क्रिप्ट हैं, जिस पर काम करूंगा।
मैंने भी किया एक्टिंग कोर्स : मैंने भी इंडस्ट्री में लॉन्च होने से पहले एक्टिंग कोर्स किया। साथ ही डांस निखारने के लिए वेस्टर्न के साथ कथक के बेसिक भी सीखे। गिरीश ने बताया, अब फिल्मों में आने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। लुक के साथ हर क्षेत्र में बहुत काम करना होता है। यही कारण है कि मैंने मुंबई के अलावा यूएसए में एक्टिंग कोर्स किए।